रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए
कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया
बेंगलुरु की टीम इस आईपीएल में अपना लगातार पांचवां मैच हारी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 17वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता की जीत में उसके बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने अहम भूमिका निभाई। रसेल ने 13 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। वे मैन ऑफ द मैच चुने गए। बेंगलुरु की इस आईपीएल में यह लगातार 5वीं हार है।

No comments