Breaking News

महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं राहुल, उसका नाम विवाद से जुड़ा यह दुखद: जिंटा

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शुक्रवार कहा कि भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं और यह दुखद है कि एक कार्यक्रम के दौरान अपनी और हार्दिक पंड्या की आपत्तिजनक टिप्पणियों के कारण उन्हें देश भर में आलोचनाएं झेलनी पड़ीं। राहुल और पंड्या दोनों को 'कॉफी विद करणÓ कार्यक्रम में विवादास्पद टिप्पणियों के कारण अस्थाई निलंबन झेलना पड़ा। प्रीति जिंटा स्वयं इस कार्यक्रम में भाग ले चुकी हैं। इन दोनों का निलंबन हटा दिया गया लेकिन उन्हें अब भी लोकपाल डीके जैन द्वारा की जा रही बीसीसीआई की जांच की सामना करना है।

No comments