Breaking News

सिंधु और नीरज साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मुंबई। ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु और भाला फेंक के स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को शुक्रवार को ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोट्र्स अवॉर्ड में 2018 के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी चुना गया। सिंधु को इस पुरस्कार के लिए पिछले सत्रांत चीन में खेले गए क्चङ्खस्न वल्र्ड टूर फाइनल्स टूर्नमेंट में शानदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनने पर चुना गया। नीरज ने कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने के अलावा पिछले साल 88.06 मीटर भाला फेंक नैशनल रेकॉर्ड भी कायम किया था।

No comments