क्लब बंद करने की सोच रहा है मिनर्वा पंजाब
नई दिल्ली। मिनर्वा पंजाब के मालिक रंजीत बजाज ने शुक्रवार को कहा कि एक मई को होने वाले एएफसी कप मैच के आयोजन के लिए वेन्यू नहीं मिलने के कारण वह क्लब बंद करने की सोच रहे हैं। मिनर्वा को ग्रुप ई के मैच में नेपाल के मनांग मार्शियांगडी क्लब से खेलना है। बजाज ने दावा किया कि ओडिशा सरकार ने पहले भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजन की अनुमति दे दी थी लेकिन बाद में एआईएफएफ के दबाव में वापिस ले ली।

No comments