जमीनी विवाद में हार्ट अटैक से महिला की मौत
- पुत्र को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची थी मौके पर
श्रीगंगानगर। पदमपुर थाना क्षेत्र के गांव 37 जीजी में जमीनी विवाद में हंगामे के दौरान एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में कार्रवाई के लिए किसी ने पुलिस थाना में परिवाद नहीं दिया था।
पुलिस ने बताया कि छुमेंद्र सिंह पुत्र दिलबाग सिंह और घुद्दूवाला (37 जीजी) निवासी इंद्रपाल सिंह पुत्र जगराज सिंह के बीच जमीन का विवाद है। आज सुबह छुमेंद्र विवादित खेत में कृषि कार्य कर रहा था। सूचना मिली तो इंद्रपालसिंह, उसकी बहन दलजीत कौर, पुत्र जगतेज सिंह, बलतेज सिंह मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने छुमेंद्र को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौक पर पहुंची। इसकी सूचना जब छुमेंंद्र की मां बलजिन्द्र कौर (70) को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। छुमेंद्र सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उसकी मां को धमकाते हुए धक्का दिया, जिससे बलजिन्द्र नीचे गिर गई।
इस दौरान उसकी मौत हो गई जबकि थाना पुलिस का कहना है कि वह पहले से हार्ट पेशेंट थी। इस मामले को लेकर कई देर तक तनाव रहा। पोस्टमार्टम के लिए शव को पदमपुर लाया गया है। समाचार लिखे जाने तक किसी ने परिवाद नहीं दिया था।

No comments