खालसा नगर में एक ढाबे पर देखा गया था जगला!
श्रीगंगानगर। आयुष सहारण हत्याकांड का मुख्य आरोपी व इनामी अपराधी जगदीश उर्फ जगला फरारी काट रहा है, परंतु गुरुवार रात चहल चौक पर वारदात से पहले जगला को खालसा नगर गेट पर स्थित ढाबे में देखने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि वह यहां काफी देर रुका। जगला यहां अपने कई साथियों के साथ आया हुआ था।
सूत्रों ने बताया कि जगला कई दिनों से शहर में छुप कर फरारी काट रहा था। आयुष हत्याकांड में खुद और साथियों की मदद के लिए वह शहर में सक्रिय था। पुरानी आबादी के मोहर सिंह चौक निवासी जगदीश उर्फ जगला, हिस्ट्रीशीटर विनोद श्योराण उर्फ जॉर्डन का दायां हाथ बताया जाता है। लॉरेंस बिश्रोई की गैंग के सम्पत नेहरा, अंकित भादू ने अपने साथियों के साथ जवाहरनगर की एक जिम में अंधाधुंध फायङ्क्षरग करके जॉर्डन की हत्या कर दी थी। इसके बाद से जगला अलग-थलग पड़ गया था।

No comments