राजस्थान की पांच-छह सीटों पर विशेष ध्यान देगी कांग्रेस!
- मुख्यमंत्री गहलोत अचानक दिल्ली तलब
जयपुर। चुनाव प्रचार में व्यस्त मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को शनिवार सुबह अचानक कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली तलब किया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री गहलोत सीधे राहुल गांधी के आवास उनसे मुलाकात करने पहुंचे।
पार्टी के उच्च सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस आलाकमान प्रदेश में पांच से छह सीटों पर कमजोर प्रत्याशी उतारने के मामले को लेकर गंभीर है। सूत्रों के मुताबिक यह भी सामने आया है कि प्रियंका गांधी की टीम में शामिल राजस्थान के एक नेता ने कई सीटों पर कमजोर उम्मीदवार उतारने की शिकायत राहुल गांधी और प्रियंका से की थी। शिकायत मिलने के बाद आलाकमान ने अन्य नेताओं से इस पर राय ली। उसमें शिकायत सही पाई गई है। इस मामले को लेकर राहुल गांधी काफी नाराज बताए जा रहे हैं। राहुल के आवास पर हुई बैठक में प्रियंका गांधी भी शामिल हुई थी। इसके अलावा बैठक में राहुल ने जयपुर प्रत्याशी ज्योति खण्डेलवाल के स्टिंग मामले पर भी नाराजगी जाहिर की है।
राहुल के पास पहुंची रिपोर्ट में कहा गया है कि गुर्जर बाहुल्य सीट भीलवाड़ा है, लेकिन टिकट राजसमन्द सीट से दी गई है। झालावाड़-बारां, अजमेर, धौलपुर-करौली पर कमजोर प्रत्याशी उतारे गए हैं। पार्टी के एक नेता ने बताया कि कांग्रेस इन सीटों पर विशेष फोकस करेगी। बैठक में प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी शामिल हुए। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अविनाश पांडे ने कहा कि टिकट बदलने पर कोई चर्चा नहीं हुई है। प्रचार की रणनीति को लेकर राहुल गांधी ने बैठक बुलाई थी। ज्योति खंडेलवाल के मसले पर उन्होंने कहा कि इस बारे में पार्टी में अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है और यह चर्चा का विषय भी नहीं रहा। बैठक के बाद सीएम गहलोत विशेष विमान से बांसवाड़ा के लिए रवाना हो गए।

No comments