Breaking News

पहले नवरात्रे पर शर्मनाक घटना सामने आई

- पिता ने मासूम से किया दुष्कर्म
रायसिंहनगर (एसबीटी)। चैत्र नवरात्रों के पहले दिन इलाके में शर्मनाक घटना सामने आई है। कलयुगी पिता ने अपनी दस वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करके रिश्ते को तार-तार कर दिया है। पीडि़ता की मां ने हिम्मत दिखाई और पुलिस को सूचना कर दी। घटना समेजा पुलिस थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को राउण्डअप कर लिया है।
थाना प्रभारी चन्द्रजीत भाटी ने बताया कि आरोपी मजदूरी करता है और अव्वल दर्जे का शराबी है। बीती रात उसने अपनी दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची बार-बार शोच जा रही थी और मां ने उसे संभाला। बालिका ने खुद के साथ हुई घटना के बारे में मां को बताया। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर बीती रात ही थाने पहुंच गई। बीती रात ही आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 377 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता का आज दोपहर मेडिकल करवा दिया गया है। आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के पांच बेटियां हैं। वह मजदूरी करता है। मजदूरी करके जो भी पैसा कमाता है, वह शराब में खर्च कर देता है।
गौरतलब है कि नवरात्रों में बेटियों को माता दुर्गा का दर्जा देते हुए पूजा जाता है। नवरात्रे समाप्ति पर बेटियों की पूजा करके उन्हें भोजन करवा कर उपहार किए जाते हैं, लेकिन उपरोक्त वहशी दरिन्दें ने पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। आज दिन यह घटना बेहद शर्मसार कर देने वाली है।


No comments