नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या
- शव के साथ-साथ चलते रहे परिजन
श्रीगंगानगर। पड़ौसी राज्य पंजाब में एक युवक ने गंगनहर में छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजन नहर में शव की तलाश करते-करते पंजाब से गंगानगर पहुंच गये। जवाहरनगर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
एएसआई शैलेशचन्द्र ने बताया कि मृतक 27 वर्षीय संदीप पुत्र रामकिशन निवासी चौघडिय़ा वाली फाजिल्का पंजाब था। मानसिक परेशानी के चलते संदीप ने पंजाब में खुईखेड़ा के निकट नहर में छलांग लगा दी। इसका पता चलने पर परिजन नहर में शव की तलाश करते हुए शिवपुर हैड तक पहुंच गये।
यहां रात होने पर शव बाहर नहीं निकाल पाये और सुबह तक शव साधुवाली तक पहुंच गया। वह रात भर शव के साथ नहर किनारे चलते रहे।
पुलिस ने शुक्रवार को शव निकाल कर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने नरेन्द्रपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी चौघडिय़ा पंजाब की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की है।

No comments