Breaking News

घट स्थापना के साथ माँ दुर्गा की आराधना

- नवरात्र के दौरान नौ दिन तक होगी देवी के विभिन्न स्वरूपों की पूजा
श्रीगंगानगर। चैत्र नवरात्र शुरू हो गए हैं। आज से 14 अप्रैल तक 9 दिन तक माँ दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना की जाएगी। घट स्थापना के साथ माँ दुर्गा की आराधना का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।
देवी के मंदिरों और देवी भक्तों ने अपने घरों पर पूजा-अर्चना के साथ नवरात्र वृत प्रारंभ कर दिया है। नवरात्र के दिनों में देवी पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के रूप शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंधमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।  नवरात्र के उपलक्ष्य में विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर को सजाकर भव्य रूप दिया गया है। यहां सुबह-शाम माँ दुर्गा की पूजा के बाद महाआरती होगी।
सेतिया कॉलोनी स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मन्दिर में नवरात्रा के उपलक्ष में नौ दिवसीय माँ शेरांवाली महोत्सव पूजा-अर्चना के साथ शुरू हो गया है।
पुजारी लक्ष्मीनारायण मिश्र और शिवनारायण मिश्र ने माँ दुर्गा की पूजा करवाई। विशिष्ट अतिथि सुधा सोबती, शिवानी शर्मा, ज्योति मिड्ढा, नीलम रहेजा, डॉ. शशि शर्मा, सोनू कटारिया, कमल तिन्ना, दिनेश काला कटारिया सहित लाजपतराय खुराना, रमेश सिडाना, देवेन्द्र खुराना, मुदित जैन, राजकुमार रहेजा, रमेश नागपाल, अनिल नागपाल, मोहित शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कुन्दनलाल बतरा, जवाहरलाल चावला, राजन, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे।
भक्तों ने माँ दुर्गा के चरणों में चूड़ी-बिन्दी, चुनरी, फूल, नारियल, रिबन, फल, मिठाइयाँ, सुहाग सामग्री आदि अर्पित की।  नवरात्रों के दौरान प्रतिदिन शाम साढ़े 5 से 7 बजे तक भजन-संध्या होगी।
10 अप्रेल, बुधवार शाम साढ़े 5 से 7 बजे तक श्रीसुन्दरकाण्ड का पाठ होगा।


No comments