Breaking News

सर्कस में ट्रेनर पर रिंग में शेर ने कर दिया हमला

नई दिल्ली। यूक्रेन में एक सर्कस के दौरान भयावह घटना हुई। यहां लुगांस्क स्टेट सर्कस में एक शेर ने अपने ट्रेनर पर ही हमला कर दिया। डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार घटना उस वक्त की है, जब प्रसिद्ध सर्कस ट्रेनर हमादा रिंग में थे। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकत हैं कि किस तरह से शेर ने ट्रेनर पर हमला किया, उसे नोचा और जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान सर्कस का म्यूजिक भी बंद हो गया और वहां मौजूद लोग शेर और ट्रेनर के बीच हो रही इस लड़ाई के दौरान दहशत में थे। हालांकि हमादा खुद को बचाने में सफल रहे। रिंग में 4 शेर थे, लेकिन सिर्फ एक ने ही हमादा पर हमला किया। हमले से पहले हमादा शेर को एक डंडे से दूर करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह अचानक से उन पर झपटा और उन्हें जमीन पर गिरा दिया।

No comments