Breaking News

बंगाल में ममता बनर्जी के करीबी पुलिस अफसरों का तबादला

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने ममता बनर्जी के गढ़ यानी पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने शुक्रवार रात को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा और बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर ज्ञानवंत सिंह का तबादला कर दिया। आयोग ने ये कदम लोकसभा चुनाव के लिए जारी तैयारियों के बीच अधिकारियों के बारे में शिकायत मिलने पर उठाया है। आयोग ने पश्चिम बंगाल में जिन अधिकारियों ने तबादले का आदेश दिया है, वे तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और सीएम ममता बनर्जी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में इसे पश्चिम बंगाल की ममता सरकार के लिए झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है। अनुज शर्मा के अलावा आयोग ने तीन और पुलिस अधिकारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। राज्य सरकार को निर्देश दिया कि जिन चार अफसरों का तबादला हुआ है, उन्हें चुनाव से संबंधित कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाए। पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मलय डे के नाम लिखी चि_ी में चुनाव आयोग ने कहा कि तबादलों का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

No comments