चुनाव आयोग के निगरानी दस्ते ने पकड़ा 146 किलोग्राम सोना
कोयंबटूर। चुनाव आयोग के निगरानी दस्ते ने 146 किलोग्राम सोने के बार जब्त किए हैं। पुलीकुलम के पास एक वैन से बिना वैध दस्तावेज के ये सोना बरामद किया गया है। बहरहाल अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग सख्त है। लोकसभा चुनाव की तैयारियां इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस बार लोकसभा का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। निर्वाचन आयोग को जहां समान्य वर्ग के प्रत्याशियों को जमानत राशि पूरी देनी होगी। वहीं अनुसूचित जाति व अनुसूचितजन जाति के प्रत्याशियों को समान्य वर्ग के प्रत्याशियों की आधी जमानत धनराशी देनी पड़ेगी।

No comments