जीप को आग लगाने के दो और आरोपी गिरफ्तार
- रिश्तेदारों में रंजिश के चलते हुई थी वारदात
चूनावढ़। करीब 6 माह पूर्व घर के बाहर खड़ी जीप को आग लगाने के मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। रिश्तेदारी में आई खटास के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की जीप को आग लगा दी थी। इस मामले में पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस के अनुसार 6 सितम्बर 2018 को गांव 34 जीजी ढाणी में घर के बाहर जीप खड़ी थी। अज्ञात लोगों ने जीप को आग लगा दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आग लगाने वालों की पहचान कर ली और तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।
इसी मामले में फरार चल रहे 2 एफएफबी गजसिंहपुर निवासी जसवीर सिंह पुत्र संतोख सिंह जटसिख व सतवंत सिंह जटसिख को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा। दोनों पक्ष आपस में संबंधी थे। लड़की को नहीं बसाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी।

No comments