पोलिंग पार्टियों को मतदान प्रशिक्षण
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को मतदान के दौरान ईवीएम व वीवीपेट संचालन का प्रथम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चौधरी बल्लूराम गोदारा कन्या महाविद्यालय में प्रशिक्षण का आज अंतिम दिन रहा। जबकि डीएवी स्कूल में प्रशिक्षण 9 अप्रैल तक जारी रहेगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी सौरभ स्वामी ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को द्वितीय प्रशिक्षण का सिलसिला चलेगा। तीसरा व अंतिम प्रशिक्षण पोलिंग पार्टियों को रवानगी के दिन दिया जाएगा।

No comments