राशन डीलरों ने दी हड़ताल की चेतावनी
- ज्ञापन दे मांगा बकाया कमीशन
श्रीगंगानगर। राशन डीलरों (डिपो होल्डरों) ने फरवरी और मार्च माह के बकाया कमीशन की मांग करते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है। शुक्रवार को जिला कलक्टर व जिला रसद अधिकारी को ज्ञापन देते हुए डिपो होल्डरों ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशानुसार राशन डीलरों ने 200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की अग्रिम राशी जमा करवा दी थी। सरकार के आदेश के अनुसार 7 दिवस में डीलरों को कमीशन का भुगतान होना चाहिए था। दो माह बाद भी यह भुगतान नहीं मिला है। पदमपुर व घड़सानां उपखण्ड क्षेत्र के राशन डीलरों से बकाया कमीशन काटकर राशि जमा करवाई जा रही है। जबकि जिला मुख्यालय सहित अन्य उपखण्ड क्षेत्रों की डीलरों से अप्रैल माह के लिए पूरी राशि जमा करवाने के लिए कहा जा रहा है। कमीशन नहीं मिलने के कारण डिपू होल्डर आर्थिक तंगी में है। यदि शीघ्र ही बकाया कमीशन का भुगतान नहीं हुआ तो डीलर अप्रैल माह में कार्य करने में असमर्थ होंगे। ज्ञापन में गेहूं की उतरवाई प्रति क्विंटल 6 रुपए की बजाए केवीएसएस की तरफ से 3.50 रुपए ही मिलने की शिकायत भी की गई है।
ज्ञापन देने वालों में राशन डीलर कुलदीप सिंह, अश्वनी कुमार, विनोद कुमार, सुमित कुमार, गोपाल राम सहित बड़ी संख्या में डिपो होल्डर शामिल थे।

No comments