योगी की सुरक्षा फ्लीट में लगी स्कॉर्पियो पलटी
- ड्राइवर की मौत
नई दिल्ली। देशभर में चुनाव का माहौल है और सभी दलों के बड़े नेता चुनाव अभियान में जुटे हुए हैं। राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपने दल के प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए ओडिशा जाने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही उनके सुरक्षा दस्ते की एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। इसमें तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। असल में, मुख्यमंत्री योगी को दो दिन बाद ओडिशा के दौरे पर जाना है। उनकी सुरक्षा में लगी फ्लीट की 6 गाडिय़ों को पहले ही रवाना किया गया था।
रास्ते मे सोनभद्र के करमा इलाके में जब गाडिय़ां गुजर रही थीं, उसी वक्त एक महिला सड़क पार करने लगी जिसे बचाने के चक्कर में फ्लीट की एक गाड़ी पलट गई।

No comments