Breaking News

दो सांडों की लड़ाई में कई वाहन क्षतिग्रस्त

सादुलशहर । शहर के अति व्यस्त परशुराम चौक पर गुरुवार शाम को दो आवारा सांड भिड़ गए। इनकी भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि एक नई कार सहित अनेक वाहनों को भारी क्षति पहुंची। सौभाग्य से कोई व्यक्ति इनकी चपेट में नहीं आया। लोगों ने अपनी दुकानें बंद करके जान बचाई।
यहां भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास दो सांड अचानक भिड़ गए। इनकी लड़ाई में छह-सात मोटरसाइकिलों को भारी क्षति पहुंची। वहां अलीपुरा के किसी अध्यापक की नई कार खड़ी थी, एक सांड ने दूसरे को कार के ऊपर फेंक दिया। इससे कार को भी काफी नुकसान पहुंचा।
चौक के दुकानदारों ने बताया कि यहां आए दिन आवारा सांड लड़ते रहते हैं। इससे प्रतिदिन ही उनका नुकसान होता है, लेकिन कल कुछ ज्यादा ही खतरनाक लड़ाई हो गई।
सांडों के कारण आमजन को भी हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।


No comments