सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को भेजा था आईना
- डिलिवर होने पर बोले- थैंक यू
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑर्डर के जरिए जो आईना गिफ्ट किया था, वह आज डिलीवर्ड हो गया। जिसका स्क्रीन शॉट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। सीएम भूपेश ने आईना डिलेवर्ड होने का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को थैंक यू कहा है।
बता दें कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर के जरिए एक आईना भेजा था, जिसका स्क्रीन शॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें काफी खरी-खोटी भी सुनाई थी। आईना ऑर्डर करने का एक स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए सीएम भूपेश ने लिखा था कि 'मैं आपको यह आईना तोहफा स्वरूप भेज रहा हूं। इस आईने को आप लोक कल्याण मार्ग के अपने आवास में किसी ऐसी जगह लगाएं, जहां से आप सबसे अधिक बार गुजरते हों। ताकि इस आईने में अपनी शक्ल बार बार देख आप अपनी असली चेहरे को पहचानने की कोशिश कर सकें।Ó

No comments