Breaking News

जिला चिकित्सालय में चोरों के हौसले बुलंद

- प्लास्टिक की पाइपें चुराती दो महिलाएं हुईं वीडियो में कैद
श्रीगंगानगर। जिला राजकीय चिकित्सालय में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक चोरी की वारदातें हो रही हैं। गत दिवस चिकित्सालय में प्लास्टिक की पाइपें चुराने की वारदात हुई। एक वीडियो में इन महिलाओं द्वारा चोरी की वारदात करती दिख रही हैं। अवगत करवाने पर पीएमओ ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
तकरीबन डेढ़ मिनट के वीडियो में दो महिलाएं जिला चिकित्सालय से प्लास्टिक की पाइपें चुराकर ले जाती दिखाई दे रही हैं। दोनों महिलाएं चोरी के बाद तसल्ली से जिला चिकित्सालय में घूमती हैं और पाइप चुराने के बाद प्रेम नगर की तरफ खुलने वाले रास्ते से बाहर निकल जाती हैं। प्रेम नगर की तरफ से जिला चिकित्सालय में आने-जाने के लिए अस्थाई रास्ता बनाया गया है। चिकित्सालय के इस हिस्से के सुनसान और कम आवाजाही रहने की वजह से पूर्व में भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।
वीडियो सामने के बाद पीएमओ डॉ. केशवसिंह कामरा को इससे अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हंै। अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। चिकित्सालय में आने वाले रोगियों के परिजनों को भी सावचेत रहने और ऐसी घटनाओंं की सूचना तुरंत चिकित्सालय प्रबंधन को देने के लिए कहा गया है। वीडियो की घटना की जांच कर चोरों को पकड़ा जाएगा। भविष्य में चोरी की घटनाएं ना हों, इसके लिए सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था कड़ी की जाएगी।


No comments