धानमंडी में शिविर लगाकर सत्यापित किए इलेक्ट्रोनिक कांटे
- कांटे सत्यापित नहीं करवाने वाले संचालकों पर होगी कार्रवाई
श्रीगंगानगर। माप-तौल विभाग की ओर से नई धानमंडी में शिविर लगाकर व्यापारियों के इलेक्ट्रोनिक कांटों का सत्यापन किया जा रहा है। 4 अप्रैल से जारी शिविर के दौरान शुक्रवार दोपहर तक 70 से अधिक इलेक्ट्रोनिक कांटों का सत्यापन किया जा चुका था।
कच्चा आढ़तिया संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि माप-तौल विभाग की ओर से शिविर लगाकर इलेक्ट्रोनिक कांटों का सत्यापन किया जा रहा है। तीन दिवसीय शिविर की शुरुआत 4 अप्रैल को कच्चा आढ़तिया संघ कार्यालय में हुई। माप-तौल विभाग के नीरज शर्मा के अनुसार शनिवार, 6 अपै्रल दोपहर 2 बजे तक शिविर में इलेक्ट्रोनिक कांटों का सत्यापन किया जाएगा। शिविर के दौरान इलेक्ट्रोनिक कांटों द्वारा वजन सही तौले जाने की जांच की जांच की जा रही है ताकि कृषि जिंसों की सरकारी खरीद के समय कोई दिक्कत नहीं आए।
संघ अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने बताया कि निर्धारित शुल्क देकर अब तक 70 व्यापारी अपने इलेक्ट्रोनिक कांटों का सत्यापन करवा चुके हैं। शनिवार दोपहर तक मंडी व्यापारी इलेक्ट्रोनिक कांटों का सत्यापन करवा लेवें। इसके बाद माप-तौल विभाग द्वारा मंडी में डोर-टू-डोर जाकर इलेक्ट्रोनिक कांटों की जांच की जाएगी। जिन व्यापारियों द्वारा इलेक्ट्रोनिक कांटों का सत्यापन नहीं करवाया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यापारियों पर पैनल्टी भी लगाई जाएगी।

No comments