Breaking News

गर्मी के साथ सुहाने लगी ठंडी हवा

- कूलर, ए.सी. और फ्रीज की मांग बढ़ी
श्रीगंगानगर। तापमान बढऩे के साथ ही ठंडी हवा सुहाने लगी है। इसी के साथ कूलर और एसी की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में इलेक्ट्रीकल्स व इलेक्ट्रोनिक्स के शोरूम्स पर कूलर व एयर कंडीशनर की नई शृंखला अत्याधुनिक मॉडल्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कूलर फैक्ट्रीयों में थोक विके्रताओं व रिटेलरों के ऑर्डर पूरे करने के लिए मशीनों की गती बढ़ा दी गई है। फक्ट्रियों में कूलर बॉडी के बाद कूलर एसेंब्लड करने का काम तेज हो गया है।
इसी तरह इलेक्ट्रोनिक्स के शोरूम्स पर विभिन्न कम्पनियों के एयर कंडीशनर के नए-नए मॉडल उपलब्ध हो गए हैं।  फ्रीज की डिमांड बढऩे के साथ बिक्री भी बढ़ी है। बाजार में टैम्पो, रिक्शा सहित अन्य साधनों पर फ्रीज, कूलर व एयरकंडीशन लोड कर लाने-लेजाने के दृश्य भी दिखाई देने लगे हैं।


No comments