Breaking News

ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे कार्मिक को नोटिस

श्रीगंगानगर। राजकीय चिकित्सालय के पीएमओ डॉ. केशवसिंह कामरा ने बताया कि प्रथम श्रेणी नर्स सुच्चा सिंह ने 19 मार्च को आधी दिन की सीएल ली थी जबकि 20 और 21 मार्च को साप्ताहिक अवकाश पर रहे। 25 मार्च को नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय द्वारा सम्पर्क करने पर सुच्चा सिंह ने अवकाश तीन दिन और बढ़वाना चाहा, लेकिन नर्सिंग अधीक्षक ने लोकसभा चुनाव के तहत आचार संहिता के प्रभावी होने का हवाला देते हुए अवकाश स्वीकृत नहीं करने की जानकारी दी। इसके बावजूद वह स्वेच्छापूर्वक ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहा है। पीएमओ ने इस सम्बंध में सुच्चा सिंह को तुरंत ड्यूटी पर आने के निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।


No comments