Breaking News

राजनीतिक दलों का अभी शोर कम, प्रशासन ने तो लगा दिया पूरा दम

- लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जारी ठ्ठ कोताही पर होगी कड़ी कार्यवाही-नकाते
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी जारी है। राजनीतिक दलों का तो अभी शोर कम है लेकिन जिला प्रशासन ने पूरा दम लगा दिया है। मतदान का दिन आने में एक माह शेष रह गया है। इसे देखते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते स्वयं एक-एक पहलू की रोजाना समीक्षा कर रहे हैं।
उन्होंने शनिवार को 'सांध्य बॉर्डर टाइम्सÓ से बातचीत में कहा कि चुनावी कार्य से जुड़े किसी अधिकारी एवं कर्मचारी ने कोताही की तो कड़ी कार्यवाही होगी।
नकाते के अनुसार शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं निर्बाद्ध चुनाव सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिनकी चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें एक नहीं कई बार प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण महत्वपूर्ण कड़ी है। चुनाव में जिम्मा संभालने वालों को समस्त प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया है, शंकाओं का समाधान किया गया है। डाक मतपत्र सहित प्रत्येक चुनावी गतिविधि की जानकारी दी गई है। ऑन लाइन पेमेन्ट, बढिय़ा भोजना व्यवस्था, अच्छे वाहन आदि की श्रेष्ठ उपलब्ध व्यवस्थाएं करने की कोशिश की गई है। चुनाव से जुड़े सभी सरकारीकर्मियों से बार-बार यही अपेक्षा जताई गई है कि वे इस महत्वपूर्ण काम को पूरी निष्ठा और अनुशासन से करें। जिला प्रशासन को समस्त जिलावासियों से भी सहयोग की अपेक्षा है।
8 को चार्जशीट, 30 को नोटिस
जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने चुनावी कार्य में लापरवाही और अन्य गड़बड़ी पर ड्यूटी में लगाए गए 8 जनों को चार्जशीट दी है। इनमें 6 जने अनुपस्थित रहे और एक-एक जना गलत सूचना तथा प्रशिक्षण स्थल पर नशा करके आने का दोषी माना गया। प्रशिक्षण में देरी से पहुंचने पर 16 जनों को नोटिस जारी किया गया है। गलत जानकारी भेजने पर 14 अन्य जनों को नोटिस दिया गया है। कई और लापरवाह कर्मियों पर कार्यवाही लम्बित है।
श्रीगंगानगर में यह कार्यक्रम
पर्चा भरना शुरू- 10 अप्रेल से
पर्चे भरे जाएंगे- 18 अप्रेल तक
जांच का काम- 20 अप्रेल
पर्चा उठा सकते हैं- 22 अप्रेल
मतदान- 6 मई, मतगणना- 23 मई


No comments