Breaking News

शोभायात्रा में डांडिया ने जमाया रंग

- दो दिवसीय चेटीचंड महोत्सव
श्रीगंगानगर। पूज्य सिंधी पंचायत का 57वां दो दिवसीय चेटीचंड महोत्सव शनिवार सुबह झूलेलाल मंदिर में ध्वजारोहण से हुआ। इसके बाद महाआरती की गई। महाआरती के बाद शोभायात्रा निकली। शहर के मुख्य मार्गों से निकली शोभायात्रा में सिंधी समाज के लोगों ने डांडिया खेलते हुए भाग लिया।
महासचिव रमेश मूलवाणी ने बताया कि महोत्सव के तहत शाम सवा पांच बजे विनोबा बस्ती स्थित झूलेलाल मंदिर में सत्संग और भजनकीर्तन होगा। कल रविवार शाम 4.15 बजे गगनपथ स्थित अमर पैलेस में रंगबिरंगे गुबारों की उड़ान कार्यक्रम होगा। विधायक राजकुमार गौड़, समाजसेवी जयदीप बिहाणी, अशोक चांडक, सभापति अजय चाण्डक, पूज्य सिंधी पंचायत के प्रधान दौलतराम जेसानी, संरक्षक रामचन्द्र चौधरी अतिथि होंगे।


No comments