ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
श्रीगंगानगर। जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में कालूवाला के निकट अण्डरब्रिज में आज सुबह ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
एएसआई दर्शन सिंह ने बताया कि हादसे में 55 वर्षीय दलजीत सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी वार्ड नम्बर 23 सुरजीत सिंह कॉलोनी की मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर अण्डरब्रिज से निकल रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया। ट्रक दलजीत सिंह को घसीटता हुआ ले गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल में पहुंचाया। वहां पोस्टमार्टम करवा दिया गया। परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

No comments