Breaking News

कंट्रोल रूम के 1950 नम्बर पर जम्मू-कश्मीर से आ रही है कॉल

- 250 कॉल आने के बाद निक ने नम्बर ब्लॉक करने के लिए कहा
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम के नं. 1950 पर जम्मू-कश्मीर से पिछले दो दिनों से अब तक 250 कॉल आ चुकी हैं। कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी धर्मपाल के अनुसार यह कॉल हर दो मिनट बाद आती है और सामने से जो व्यक्ति बात करता है, वह कहता है कि मैडम से बात कराओ। इस तरह उल-जलूल बातें मो. नं. 70510-40540 से आ रही हैं। आज कंट्रोल रूम के कर्मचारी धर्मपाल ने इस सम्बंध में एनआईसी के सूचना एवं विज्ञान अधिकारी परमजीत ङ्क्षसह को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने बीएसएनएल के अधिकारी से उक्त नम्बर को ब्लॉक करने के लिए कहा। ताकि अनावश्यक रूप से किसी प्रकार की परेशानी न हो।


No comments