Breaking News

चुनाव ड्यूटी में लगे 40 कार्मिकों को चार्जशीट, नोटिस

- प्रशासन ने लापरवाही को गंभीर माना
श्रीगंगानगर। जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रसाद मदन नकाते ने चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों द्वारा उपस्थिति दर्ज नहीं करवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए 40 कर्मचारियों को चार्जशीट व नोटिस थमाए हैं।
इसमें प्रशिक्षण स्थल पर देरी से उपस्थित होने वाले कार्मिकों को चार्जशीट दी गई है, जिसमें पंचायत समिति श्रीगंगानगर के बाबू संजय कुमार, विद्युत निगम के वाणिज्य सहायक पवन कुमार, 19जीडी स्कूल के पीटीआई यशवंत मीणा, पन्नीवाली
के पीबीआई नरेन्द्र कुमार रावत, खनिज अभियंता कार्यालय के बाबू हरी निवास धानिया, पीएचडी के बाबू नरेन्द्र कुमार, पशु चिकित्सालय के बाबू ऋषिरमन, छात्रावास अधीक्षक इन्द्रजीत पूनिया, अरविन्द बिश्रोई, बीमा एवं प्रावधायी विभाग के अरविन्द बिश्रोई, जलदाय विभाग के स्टोर मुंशी राहुल छाबड़ा, विद्युत निगम के मनमोहन सिंह, आबकारी विभाग के लिपिक राजपाल, संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के विजय कुमार, पंचायत समिति श्रीगंगानगर के बाबू रणजोत सिंह, मल्टीपर्पज स्कूल के प्रयोगशाला परिचालक अशोक कुमार, श्रीकरणपुर के अध्यापक कमल किशोर को चार्जशीट दी गई है। इसके अलावा अन्य विभागों के कई कर्मचारियों को भी नोटिस थमाए गए हैं।


No comments