महिला के बैग से 60 हजार की नगदी पार
गजसिंहपुर (एसबीटी)। हनुमानगढ़ से बस में सवार होकर गजसिंहपुर आ रही महिला के बैग 60 हजार रुपए की नगदी व अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गजसिंहपुर निवासी तुलसी पत्नी तारा सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह 24 फरवरी को हनुमानगढ़ से गजङ्क्षसहपुर आ रही थी। उसने अपना बैग बस में रखा था। गजसिंहपुर उतरने के बाद जब उसने बैग संभाला, तो बैग से 60 हजार रुपए व अन्य सामान गायब था। अज्ञात व्यक्ति ने उसके बैग से नगदी व सामान चुरा लिया।

No comments