Breaking News

आईओसी ने जेट एयरवेज को ईंधन आपूर्ति रोकी

-कुछ घंटों में फिर बहाल की
मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने ईंधन बकाया का भुगतान नहीं मिलने की वजह से नकदी संकट से जूझ रही जेट एयरवेज को शुक्रवार से ईंधन की आपूर्ति रोक दी। आईओसी ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे से ईंधन आपूर्ति रोक दी है। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद ईंधन आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई। इस बारे में निजी क्षेत्र की एयरलाइन को भेजे सवाल का जवाब नहीं मिल पाया। आईओसी ने ट्वीट कर जानकादी दी कि निजी एयरलाइंस ने पैसे का भुगतान नहीं किया है, जिस कारण आईओसी ने ईंधन की सप्लाइ रोक दी थी। हालांकि, कुछ घंटे बाद ही जेट एयरवेज को ईंधन आपूर्ति शुरू भी कर दी गई। पहले से ही संकट से गुजर रही जेट एयरवेज के लिए ईंधन नहीं मिलना हालात और मुश्किल बना सकते थे।

No comments