विक्रम किर्लोस्कर सीआईआई के नये अध्यक्ष बने
नई दिल्ली। विक्रम किर्लोस्कर ने शुक्रवार को 2019- 20 के लिये भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के नए अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाल लिया। सीआईआई ने यह जानकारी दी। वह किर्लोस्कर सिस्टम्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हैं। साथ ही टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन हैं। उन्होंने सीआईआई में भारती एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन राकेश भारती मित्तल का स्थान लिया है।
No comments