चुनाव के दिन वोट डालने पर पेट्रोल पंप पर मिलेगी छूट
नई दिल्ली। चुनाव नजदीक हैं और हर कोई अपने-अपने तरीके से वोटिंग के लिए मतदाताओं को जागरूक करने में जुटा है। अब मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन भी आगे आया है और इसके लिए उन्होंने वोटिंग के दिन मतदान करने पर ईधन बिल में छूट देने का ऐलान किया है। अब मतदान के दिन अगर आप अपना वोट डालेंगे तो पेट्रोल पंप आपको ईधन बिल पर 50 पैसे प्रति लीटर की छूट देंगे। शुक्रवार को ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन ने एक बयान में कहा, 'हम मतदाताओं के बीच वोटिंग के लिए जागरूक करने के इरादे से 'प्रमोट वोटिंगÓ मुहिम शुरू कर रहे हैं जिसके तहत वोट डालने पर 50 पैसे/लीटर की छूट मिलेगी।

No comments