इंडियाबुल्स हाउजिंग फाइनैंस में होगा लक्ष्मी विलास बैंक का विलय
मुंबई। लक्ष्मी विलास बैंक ने शुक्रवार को इंडियाबुल्स हाउजिंग फाइनैंस (आईबीएच) के साथ विलय की घोषणा की। इसका उद्देश्य अधिक पूंजी आधार और व्यापक भौगोलिक पहुंच वाला उद्यम बनाना है। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बैंक के इंडियाबुल्स हाउसिंग के साथ विलय को मंजूरी दे दी है। मंजूर योजना के तहत बैंक के शेयरधारकों को प्रति 100 शेयर के बदले इंडियाबुल्स के 14 शेयर मिलेंगे। दोनों के विलय से बनने वाले उद्यम में कर्मचारियों की संख्या 14,302 होगी और 2018-19 के पहले नौ महीने की अवधि में उसका दिया गया कर्ज 1.23 लाख करोड़ रुपये होगा।

No comments