जेल प्रहरी पर जानलेवा हमला
- जेल से जमानत पर आये अपराधी ने की वारदात
हनुमानगढ़। खुईयां पुलिस थाना क्षेत्र के गांव गोरखाना के निकट बीती रात नोहर उप कारागृह के प्रहरी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। प्रहरी को टाउन के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार घायल सुखदास स्वामी नोहर उप कारागृह में प्रहरी है। वह बीती रात गांव गोरखाना के निकट से जा रहा था। रास्ते में कैंपर गाड़ी में सवार युवकों ने उसे रोक लिया और जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों में अजहरूद्दीन पठान व उसके साथी शामिल थे। अजहरूद्दीन कुछ दिनों पहले ही नोहर उप कारागृह से जमानत पर आया है।
जेल में रहने के दौरान सुखदास स्वामी की अजहरूद्दीन से बोलचाल हो गई थी। इसके बाद आरोपी रंजिश रखने लगा। अजहरूद्दीन ने हरियाणा के बदमाशों के साथ मिल कर प्रहरी सुखदास पर हमला कर दिया।

No comments