Breaking News

नए साल की शुरुआत ग्रहों के अद्भुद संयोग के साथ

- पढ़ाई, नौकरी, व्यापार शादी रिश्तों और धन लाभ पर पड़ेगा अच्छा असर
श्रीगंगानगर।  नए साल की शुरुआत ग्रहों के अद्भुत संयोग मेंं हुई है। नए साल का स्वामी राजा शनि और मंत्री सूर्य है। शनि गुरु केतु के साथ धनु राशि में होने से जीवन में बड़ा परिवर्तन आने की संभावना है। पढ़ाई, नौकरी, व्यापार शादी रिश्तों और धन लाभ पर अच्छा असर पड़ेगा।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि नए साल के राजा शनिदेव हैं जबकि प्रधानमंत्री का दायित्व सूर्यदेव को मिला है। समूचे ब्रह्मांड के सर्वोच्च न्यायाधीश शनिदेव के राजा बनने से भारतीयों को अनेक मामलों में न्याय मिलेगा। इसमें आतंकी घटनाओं सहित धार्मिक एवं सामाजिक मामलों की समरसता विश्व भर में बढ़ेगी। राजा शनि के पास वर्षा यानी मेघेश का प्रभार रहेगा। रक्षा विभाग दुर्गेश एवं फलों का प्रभार फलेश भी शनि के पास रहेगा। इस प्रकार राजा के पास चार विभाग होंगे। खरीफ की फसलों का स्वामी चंद्रमा, रवि का स्वामी बुध है। रसों का प्रभार शुक्र के पास रहेगा। नीरसेष वस्तुओं का प्रभार बुध के पास, वित्त मंत्रालय यानी धनेश मंगल के पास रहेगा।
  पिछले वर्ष के विपरीत इस वर्ष 10 विभागों में से 6 विभाग क्रूर ग्रहों के पास और 4 विभाग सौम्य ग्रहों के पास रहेंगे। राजा शनि के पास संवत 2076 में चार विभाग रहने से न्याय व्यवस्था तथा रक्षा के मामलों में कसावट रहेगी। रवि एवं खरीफ की फसल का स्वामी बुध-चंद्र अनाजों की अच्छी पैदावार कराएगा।
रसेश यानी बिना रस वाली वस्तुएं शुक्र, नीरसेश सूखी वस्तुएं बुध शुभ फल देगा। वित्त विभाग मंगल के पास होने से विश्व भर में मंदी की संभावना रहेगी।


No comments