Breaking News

पार्टी की नीतियों पर हुआ गहन मंथन

- भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस
श्रीगंगानगर। भाजपा स्थापना दिवस पर श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक कैंचियां के विद्या रिसोर्ट में हुई। मुख्य अतिथि  प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर मौजूद थे। अध्यक्षता श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष हरिसिंह कामरा एवं हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने की। मंच पर प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, सांसद निहालचंद, काशीराम गोदारा,  हरभगवान बराड़, बीकानेर विस्तारक वीरेंदर पूनिया, विधायक बलबीर लूथरा, रामप्रताप कासनिया, गुरदीप शाहपीनी, धर्मेंद्र मोची,  पूर्व विधायक गुरजंट सिंह, सुरेंदरपाल टीटी उपस्थित थे। मंच संचालन जिला महामंत्री उम्मेदसिंह राठौड़ ने की। इस दौरान भाजपा की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष ओपी महेंद्रा,  प्रदेश जिला कार्यकारिणी के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ी, अशोक नागपाल, बहादुरचंद नारंग, सुशील श्योराण, महामंत्री संजय महिपाल, आत्माराम तरड़, शरणपाल, जुगल डूमरा, मोहनलाल शर्मा, राजन तनेजा, राजकुमार सोनी, महेंद्र मंडा, विजय शर्मा, महेश पेड़ीवाल, अमित चलाना, विनोद बिश्नोई, आईटी के चन्दशेखर गौड़, प्रमोद कुमार, गौरव बंसल मौजूद थे।


No comments