क्लब व ट्रेफिक पुलिस ने वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाये
श्रीगंगानगर। अग्र यूथ क्लब व ट्रेफिक पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में आज नई धानमंडी में ट्रेक्टर-ट्रॉलियों व ऊंट-गाडा व रेहडिय़ों पर रिफ्लेक्टर लगाये गये। रायसिंहनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत ने ट्रॉली के पीछे रिफ्लेक्टर लगा कर अभियान की शुरूआत की।
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक इस्माइल खां, ट्रेफिक शाखा के प्रभारी आनन्द गिल ने यूथ क्लब के पदाधिकारियों के साथ रिफ्लेक्टर लगाये। श्री गिल ने बताया कि ट्रेक्टर-ट्रॉली काफी समय तक शहरों में नहीं आती। किसान फसल पकने के समय ही मंडी में आता है। ऐसे में ट्रेक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का यह उपयुक्त समय है। उन्होंने बताया कि मंडी में गेट पर गार्ड व होमगार्ड के जवान वाहनों के बाहर निकलने से पहले रिफ्लेक्टर लगायेंगे। इस सीजन में जब तक किसान फसलें बेचने मंडी में आयेंगे, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर एएसपी सीताराम प्रजापत ने अग्र यूथ क्लब के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहाकि रिफ्लेक्टर लगाने का काम अन्य मंडियों में शुरू किया जायेगा। ट्रेक्टर-ट्रॉली के पीछे लाइट नहीं होती, ऐसे में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। रिफ़्लेक्टर लगाने से दुर्घटना होने की संभावना कम होती है। इस अवसर पर क्लब के प्रोजैक्ट चेयरमैन डॉ. सौरभ, ऋषभ शर्मा, बालमुकंद चमडिय़ा, रजत सरावगी, अंकुर अग्रवाल, हीरालाल सिंगल, सिद्धार्थ लीला, राजेश लीला, नीरज जीला, अजय गर्ग, शुभम अग्रवाल, राजकुमार बोगी, अंकित सिंगल, पंकज सिंगल, गंगानगर टै्रडर्स एसोसिएशन के सचिव विनय जिन्दल आदि उपस्थित थे।

No comments