ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदना महंगा पड़ा
- अज्ञात युवक ने महिला को लगाई 21 हजार की चपत
श्रीगंगानगर। ओएलएक्स पर ऑनलाइन मोबाइल फोन खरीदने की चाहत एक महिला को महंगी पड़ गई। अज्ञात युवक ने महिला को 21 हजार रुपए की चपत लगा दी। जवाहरनगर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि 3 प्रथम जवाहरनगर निवासी वीरपाल कौर तरखान ने ऑनलाइन फोन खरीदने के लिए ओएलएक्स पर सर्च किया। एक मोबाइल पसंद आने पर उसने वहां दिए गये नम्बर पर सम्पर्क किया। अज्ञात युवक ने मोबाइल भेजने के लिए महिला से पेटीएम के जरिए 20 हजार 947 रुपए ट्रांसफर करवा लिए।
महिला ने रुपए भेज दिए, लेकिन अज्ञात युवक ने उसे फोन नहीं भेजा। घटना विगत 19 मार्च की है। मुकदमे की जांच एसआई राकेश स्वामी को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात युवक के बारे में सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।

No comments