Breaking News

खिड़की खोल कर घर में घुसे चोर

- लाखों का सोना व नगदी पार
हनुमानगढ़ (एसबीटी)। तलवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाणी में चोरी की बड़ी वारदात हो गई। अज्ञात चोर खिड़की खोल कर भीतर घुसे और लाखों का सोना व नगदी लेकर फरार हो गये। घर में पूरा परिवार था, लेकिन किसी को भी चोरों की आहट नहीं सुनी।
पुलिस के अनुसार तलवाड़ा झील में स्थित खेत में बनी ढाणी में रहने वाले हरपाल सिंह पुत्र साधु सिंह ने रिपोर्ट दी कि 17 अपे्रल को सुबह उठे तो दूसरे कमरे में आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। घर की एक खिड़की नीचे पड़ी थी। अज्ञात चोर खिड़की के पेच खोल कर अंदर घुसे और आलमारी से 25 तोला सोना व तीस हजार रुपए की नगदी चुरा कर ले गये।
पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार घर में सो रहा था। इसके बावजूद किसी को चोरों के आने का पता नहीं चल पाया। परिवार के लोग सुबह उठे, तो उन्हें चोरी के बारे में पता चला।


No comments