Breaking News

मौसम हुआ साफ, अब आंधी-तूफान और बरसात की चेतावनी नहीं

श्रीगंगानगर। पिछले तीन दिन से आंधी-तूफान, बरसात और ओलावृष्टि का प्रकोप झेल रहे श्रीगंगानगर जिले के लोगों को गुरुवार को राहत मिली है। आज जिले में हल्के बादल तो छाए लेकिन समय पर धूल निकलने से मौसम साफ हो गया है। मौसम विभाग ने आज या इसके बाद के छह दिनों मेंं आंधी-तूफान और बरसात की चेतावनी नहीं दी है। मौसम विभाग का कहना है कि अब मौसम सामान्य हो गया है। आने वाले दिनों में हल्के बादल तो छाएंगे लेकिन आम तौर पर मौसम सामान्य रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार अठारह, उन्नीस, बीस, इक्कीस, बाइस, तेईस और चौबीस अप्रेल को जिले में हल्के बादल छाए रहेंगे। फिलहाल, आंधी अथवा बरसात की कोई संभावना नहीं है। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में लगातार आए आंधी तूफान, बरसात और ओलावृष्टि ने जिले में जन जीवन को प्रभावित किया। मौसमी आपदा के कारण जिले भर में खेतों में खड़ी फसल खराब हो गई है। फसल खराबे से किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।


No comments