Breaking News

इस बार जल्दी रिजल्ट जारी करेगा सीबीएसई

- क्लास 12 का इवैल्युएशन लगभग पूरा
नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ष्टक्चस्श्व जल्द ही बोर्ड एग्जाम के नतीजे जारी करने वाला है. अब तक आ रही रिपोर्ट के अनुसार मई में बोर्ड के नतीजे जारी किए जा सकते हैं. इस बार यह संभव है कि सीबीएसई पिछली बार के मुकाबले इस बार रिजल्ट जल्दी जारी कर दे. क्योंकि सीबीएसई इवैल्युएशन का काम तेजी से पूरा कर रहा है.
प्राथमिक स्टेटस रिपोर्ट पर नजर डालें तो सीबीएसई क्लास 12 बोर्ड रिजल्ट के इवैल्युएशन का काम लगभग पूरा हो गया है. सीबीएसई क्लास 12 इकोनॉमिक्स के साथ फिजिकल एजुकेशन पेपर का काम पूरा हो गया है. वहीं कक्षा 10वीं के अंग्रेजी पेपर के इवैल्युएशन पेपर का काम पूरा हो गया है. सोशल स्टडीज पेपर का इवैल्युएशन का काम भी इस सप्ताह तक पूरा हो जाएगा।


No comments