Breaking News

सीबीएसई ने किया बड़ा फैसला

- रिजल्ट आने से पहले किया सिलेबस में बड़ा बदलाब
नई दिल्ली। सीबीएसई ने बड़ा फैसला लिया है, देखा जाएं तो अभी बोर्ड द्वारा सीबीएसई के परिणामों के जारी होने की कोई ऑफिशियल सूचना सामने नहीं आयी है। पर आपको बता दें कि सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के सिलेबस से सोशल साइंस के 5 चैप्टर हटा दिए हैं। यह बदलाव  आने वाले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।
सीबीएससी के इस बड़े फैसाले के चलते हटाए गए चैप्टरों में से 3 पॉलिटिकल स्टडीज व दो पर्यावरण से जुड़े हैं। सीबीएसई स्कूलों को भेजे गए पत्र में सीबीएसई बोर्ड ने कहा है कि हटाए गए चैप्टर इंटरनल असेसमेंट का हिस्सा तो रहेंगे लेकिन फाइनल परीक्षा में इन विषयों को शामिल नहीं किया जाएगा। इन चैप्टर्स के नाम निम्न हैं  लोकतंत्र की चुनौतियां, लोकतंत्र और विविधता, राजनीतिक संघर्ष और आंदोलन, वन एवं वन्यजीव और जल संसाधन ।


No comments