सीवरेज, बरसात और लापरवाही से छलनी हुई हनुमानगढ़ रोड
- जर्जर स्टेट हाईवे पर हांफने लगा यातायात
श्रीगंगानगर। बरसात के बाद हनुमानगढ़ रोड एक बार फिर से क्षतिग्रस्त हो गई है। सीवरेज, बरसात और बेपरवाही से छलनी इस स्टेट हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी हांफने लगी है। लम्बे समय तक आरयूआईडीपी की और से इस मार्ग पर पेयजल पाइप लाइन डालने का काम किया गया। इस कारण यह मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया। पिछले दिनों एलएण्डटी की और से पाइप लाइन डालने का काम पूरा करने के बाद सड़क मरम्मत का कार्य किया गया था। दो दिन पहले हुई बरसात के बाद यह सड़क जर्जर हो गई है। रिद्धि-सिद्धि से आगे दोनों तरफ व रिद्धि सिद्धि से बालाजीधाम होते हुए जैन कॉलेज चौराहे तक हनुमानगढ़ मार्ग की हालत बेहद खराब है। जल निकासी के प्रबंध नहीं होने के कारण भी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है। हनुमानगढ़ मार्ग के दोनों और सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालक परेशान हैं। रेंग कर निकलते वाहनों के कारण जाम लगा रहता है।
पाइप लाइन डालने के बाद सड़क निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस बारे में एलएण्डटी के साईट इंचार्ज रमेश कुमार शर्मा का कहना है कि पाइप लाइन के ऊपर सड़क सैटप में थोड़ा समय लगता है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने और बरसात के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है तो पुन: रिपेयर करवाई जाएगी।
कोई नहीं धणी-धोरी
हनुमानगढ़ मार्ग सार्वनिक निर्माण विभाग व यूआईटी की अधीन आता है, लेकिन सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को लेकर दोनों ही विभाग आरयूआईडीपी का नाम लेकर अपना पीछा छुड़ा रहे हैं। हकीकत में यूआईटी की ओर से जल निकासी के पुख्ता बंदोस्त नहीं होने के कारण सड़क अक्सर खराब रहती है।

No comments