Breaking News

पीएम मोदी के बीकानेर दौरे के लिए सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया प्रभारी नियुक्त

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार मई को बीकानेर के चुनावी दौरे पर आएंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सूरतगढ़ विधायक रामप्रताप कासनिया को प्रभारी, कैलाश मेघवाल को समन्वयक, और दशरथसिंह को सह प्रभारी बनाया गया है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह 22 अप्रैल को बीकानेर के कोलायत में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 4 मई  को बीकानेर आने का कार्यक्रम निर्धारित हुआ है। इससे पहले मोदी तीन मई को राज्य के करौली, हिन्डौन सिटी व जयपुर आएंगे।
 पीएम मोदी 4 मई को सुबह 11 बजे बीकानेर में सभा को संबोधित करेंगे। मोदी इससे पहले 21 अप्रैल को चित्तौडग़ढ़ व बाड़मेर, 22 अप्रैल को उदयपुर व जोधपुर में सभाओं को संबोधित करेंगे।
गृहमंत्री राजनाथसिंह 22 अप्रैल को सुबह सवा ग्यारह बजे कोलायत में जनसभा को संबोधित करेंगे।


No comments