Breaking News

बुर्के में सौतन का वोट डालने पहुंचीं थी महिला

- अंगुली पर स्याही से पुलिस ने पकड़ा
नई दिल्ली। यूपी में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग के दौरान एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. यहां कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में फर्जी तरीके से वोट डालने पहुंची महिला को पोलिंग पार्टी ने पकड़ लिया. महिला पर आरोप है कि वो अपनी सौतन की जगह वोट जालने पहुंचीं थी. उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस दौरान काफी देर तक हंगामा की स्थिति बनी रही. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है. बताते हैं कि ग्राम पंचायत पिपलौती कला में शाम के समय मतदान के दौरान एक महिला बुर्का पहनकर वोट डालने पहुंची. लेकिन पोलिंग पार्टी ने उसकी अंगुली पर लगी सियाही को देखा तो वह सक्रिय हो गए. इसके बाद मामला पकड़ में आया तो पोल खुल गई. पता चला कि वह महिला अपनी मृतक सौतन का वोट डालने पहुंची थी. जबकि उक्त महिला अपना वोट पहले ही डाल चुकी थी।
इस दौरान बूथ पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पोलिंग पार्टी ने आरोपी महिला को पुलिस के हवाले कर दिया. प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह ने बताया कि फर्जी तरीके से वोट डालने के मामले में पिपलौती कला से महरूल निशा पत्नी सरताज को पकड़ा है. जो कि अपनी मृतका सौतन का वोट डालने पहुंची थी. मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है.


No comments