लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के लिए श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ पुलिस चौकस
- अन्तर्राज्यीय सीमा पर 'ए प्लसÓ नाकाबंदी
- पड़ोसी राज्यों से अपराधियों की घुसपैठ और शराब, मादक पदार्थों की तस्करी रोकेंगे
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव के दौरान श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और पड़ोसी राज्यों से अपराधियों की घुसपैठ रोकने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। दोनों जिलों की पुलिस ने इसके तहत पंजाब और हरियाणा से लगती अन्तर्राज्यीय सीमा पर 'ए प्लसÓ नाकाबंदी करना तय किया है। यह नाकाबंदी चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक जारी रहेगी।
पुलिस के अनुसार इसके तहत पंजाब और हरियाणा की सीमा पर विभिन्न स्थानों पर अन्तर्राज्यीय नाके लगाए जाएंगे। इन नाकों पर सुरक्षा उपकरणों और हथियारों से लैस पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। इन नाकों पर निगरानी के लिए सहायक उप निरीक्षक से लेकर पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जा रही है। चुनाव संपन्न होने तक रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाकाबंदी की जाएगी। नाकों पर स्थाई जाब्ता तैनात रहेगा। इसके अलावा हर दिन अलग अलग नाकाबंदी भी की जाएगी। इस दौरान वाहनों की जांच की जाएगी और शराब तथा मादक पदार्थों के तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनों जिलों में ऐसे संवेदनशील इलाके चिन्हित कर लिए हैं, जिन्हें भयग्रस्त की श्रेणी मेंं रखा गया है। श्रीगंगानगर जिले में ऐसे 103 तथा हनुमानगढ़ जिले मेें ऐसे 97 इलाके चिन्हित किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार दोनों जिलों में अपराधियों को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया जा रहा है। उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हनुमानगढ़ जिले में ऐसे 136 तथा श्रीगंगानगर जिले में 340 अपराधी हैं।

No comments