नशीली दवाओं के जखीरे सहित युवक गिरफ्तार
घड़साना। पुलिस ने नशीली दवाईयों के जखीरे सहित एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी कुलदीप वालिया ने बताया कि एसआई धर्म सिंह, हवलदार मोहनलाल, कांस्टेबल छैल सिंह, पालाराम, जयपाल, हीरालाल, भैराराम हवलदार की टीम ने जसविन्द्र सिंह पुत्र दतार सिंह रायसिख निवासी सलेमपुरा पुलिस थाना समेजा कोठी को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 41 हजार नशीली गोलियां बरामद की।
आरोपी जसविन्द्र सिंह मोटरसाइकिल पर नशीली दवाओं के खेप लेकर अनूपगढ़ रोड पर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सतराणा बस स्टैंड से आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी जसविन्द्र सिंह मोटरसाइकिल पर नशीली दवाओं के खेप लेकर अनूपगढ़ रोड पर जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने सतराणा बस स्टैंड से आरोपी को दबोच लिया।

No comments