Breaking News

पोस्त के जखीरे सहित दो जने गिरफ्तार

संगरिया। पुलिस ने बीती रात रतनपुरा चौराहे पर नाकाबंदी के दौरान दो जनों को पोस्त की खेप सहित काबू कर लिया। उनके खिलाफ मादक पदार्थो की तस्करी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों तस्कर कार में पोस्त की सप्लाई लेकर जा रहे थे।
थाना प्रभारी विष्णुदत्त बिश्रोई ने बताया कि कार में 33 किलो 500 ग्राम पोस्त बरामद हुई। कार सवार निर्मल ङ्क्षसह पुत्र नारंग सिंह मजबी सिख निवासी थेड़ी साहब पुलिस थाना गिदड़बाहा मुक्तसर पंजाब व कुलविन्द्र सिंह पुत्र गुरजंट सिंह मजबी सिख निवासी थेड़ी साहब मुक्तसर पंजाब, हाल निवासी चक हीरा सिंह वाला संगरिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आज दोपहर अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया जायेगा। मुकदमे की जांच टिब्बी पुलिस थाना प्रभारी सुमेर सिंह को सौंपी गई है।


No comments