लोक परिवहन बस-पिकअप जीप में टक्कर
- पिता-पुत्र सहित तीन जनों की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, बीकानेर से सालासर जा रही थी बस
चूरू। रतनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर गांव भोजासर के निकट बीती रात लोक परिवहन सेवा की बस व पिकअप जीप में आमने-सामने की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। गंभीर रूप से घायल 6 जनों को रतनगढ़ में प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया गया है। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थानाधिकारी हरजिन्द्रसिंह ने बताया कि गुरूवार शाम को मेगा हाइवे पर भोजासर के पास पिकअप जीप और लोक परिवहन की एक बस के बीच टक्कर में मारे गये तीन जनों की पहचान घनश्याम पुत्र मनीराम मेघवाल, हनुमान सिंह पुत्र रामेश्वरसिंह राजपूत निवासी बीदासर, हनुमान सिंह के पुत्र सूरज सिंह निवासी बिदासर के रूप में हुई। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप जीप में डीजे लगा हुआ था। भिड़न्त के बाद बस पलट गई और उसमें सवार 14 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को रतनगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया।
यहां से छ: जनों को बीकानेर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को मामूली चोटें होने पर प्राथमिक उपचार देकर रवाना कर दिया गया। हादसे में मारे गये तीनों व्यक्ति पिकअप जीप में सवार थे। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अर्पिता सोनी, पुलिस उपाधीक्षक गिरधारीलाल, सीआई हरजिंद्रसिंह, सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा और पीएमओ डॉ. राजेंद्र गौड़ भी अस्पताल पहुंचे।

No comments