Breaking News

भगोड़े माल्या ने एसबीआई पर लगाया आरोप

-कहा- मुकदमे पर करदाताओं का पैसा न बर्बाद करें
नई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने बैंकों का कर्ज लौटाने की पेशकश को फिर से दोहराया है. माल्या ने ट्वीट कर कहा कि स्क्चढ्ढ (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) भारतीय करदाताओं का पैसा ब्रिटेन में मुकदमे पर बर्बाद कर रहा है. बता दें कि ब्रिटेन की कोर्ट ने 63 वर्षीय माल्या के लंदन बैंक खाते में पड़े 260,000 पौंड जब्त करने के अंतरिम आदेश को खारिज करने की अपनी अर्जी के नामंजूर होने के कुछ दिनों बाद यह बात कहीं है. इससे पहले माल्या ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा था कि बैंकों का पूरा कजऱ् चुका दूंगा. लेकिन मीडिया कह रही हैं कि मुझे ब्रिटेन से भारत प्रत्यर्पित किए जाने का डर है. मैं किसी भी तरह से भुगतान करने को तैयार हूं, चाहे मैं लंदन में हूं या भारतीय जेल में हूं. ट्विटर पर माल्या ने लिखा है कि एसबीआई की अगुवाई वाला सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का समूह गलत तरीके से ब्रिटेन की अदालतों में उसके पीछे पड़ा है. ब्रिटेन में एसबीआई के वकील भारतीय करदाताओं के पैसे पर मेरे खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. भारत में पूरी वसूली की जा चुकी है. प्रधानमंत्री द्वारा स्वयं इसकी पुष्टि की गई है.

No comments